खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। परम पूज्य महंत श्री स्वामी आराध्या सरस्वती जी महाराज, जगदाचार्य पीठाधीश्वर, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के नैनीताल आगमन पर नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की , सांसद प्रतिनिधि  गोपाल रावत, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, ज्योति ढोंडियाल , मीरा बिष्ट, करन साह, विनय कुमार, अरुण कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में धर्मप्राण नागरिक उपस्थित रहे।

स्वामी जी ने माँ नैना देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नैनीताल को एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तृत चर्चा हुई।

ALSO READ:  आशीर्वाद विमेंस क्लब ने किया नीब करौरी बाबा आश्रम भूमियाधार में वृक्षारोपण ।

विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विरासत भी, विकास भी” के विजन तथा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में मंदिर माला मिशन के माध्यम से उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। नैनीताल, जहाँ माता सती के नयन गिरने की मान्यता है, उसे उसकी वास्तविक आध्यात्मिक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 'कुमाऊनी का बोलता शब्दकोश' विषय पर त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कल 1 जुलाई से होगा।

अपने प्रवास के दौरान पूज्य स्वामी जी ने हनुमानगढ़ी मंदिर, कैंची धाम, गोलू देवता धाम तथा विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सनातन संस्कृति, राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा का संदेश दिया।

स्वामी जी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड केवल पर्यटन की भूमि नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक केंद्र है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी धार्मिक विरासत के संरक्षण में भागीदार बनना चाहिए।  धर्म, संस्कृति और विकास के समन्वय से ही देवभूमि उत्तराखंड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित होगी।

You missed

You cannot copy content of this page