खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नैनीताल क्लब में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

इस दौरान सभी कुमाऊं क्षेत्र भर से आए हुए पदाधिकारियों एवं कार्मिकों को विधायक द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई।
अध्यक्ष मंजुल सनवाल एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

महामंत्री रमेश पंत ने संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के आगामी कार्यक्रमों हेतु बैठक में मुद्दों को लेकर विषय रखे।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

इस दौरान अध्यक्ष मंजुल सनवाल, महामंत्री रमेश पंत, शीला साह, मो आशिफ, सचिव अमर साह एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page