खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस नैनीताल की मासिक
बैठक शनिवार को मुन्नी तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य
एजेंडा एक महिला ने अपनी याचिका लगाई कि उसके परिवार वाले उसको प्रताडित
कर रहे हैं। ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस संस्था द्वारा उसकी बात सुनी गई
और कानूनी कार्यवाही करके उसको न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक का दूसरा एजेंडा वृद्ध आश्रम खोलने के संबंध में वार्ता की गई और
अंत में उड़ान प्रोजेक्ट जो ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस द्वारा शुरू किया
जा रहा है उसमें भी वार्ता हुई। मीटिंग में  मंजू कोटलिया,
शांति मेहरा, ममता पांडे, सुश्री रेखा त्रिवेदी,गजाला कमाल सिद्दीकी,
मीनू, नंदिनी पन्त,
पार्वती मेहरा, आशा शर्मा, तारा बोरा, गीता पांडे, अस्की तथा आफरिन आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page