खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। जनाधार केंद्र की ओर से रविवार को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में विशेष शिविर आयोजित कर विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाये । इस शिविर का 5 दर्जन से अधिक लोगों ने लाभ उठाया ।
 सैनिक स्कूल वार्ड की सभासद ललिता (लता)दफौटी की मौजूदगी में लगे इस शिविर में मैरिज रजिस्ट्रेशन, न्यू आयुष्मान, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आई डी, ई श्रम कार्ड बनाने व पासपोर्ट के लिये आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध थी ।
 इसके अलावा आधार लिंकिंग और के वाई सी अपडेट, पुराने आयुष्मान कार्ड को आभा कार्ड से लिंक करने, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए विशेष आयुष्मान (वय वंदना) कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था थी ।
   सभासद लता दफौटी ने बताया कि शीघ्र ही सैनिक स्कूल के धूप कोठी व सिधेश्वर मंदिर में पुनः कैम्प लगाने की व्यवस्था की जाएगी ।

You missed

You cannot copy content of this page