खबर शेयर करें 👉

*रेलवे अतिक्रमण मामले के फैसले से पूर्व SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक*

*माननीय सर्वोच्च न्यायालय में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर आगामी निर्णय को ध्यान में रखते हुए SSP NAINITAL श्री मंजुनाथ टीसी के निर्देश* में *एसपी हल्द्वानी एडीएम श्री शैलेन्द्र नेगी व श्री मनोज कत्याल की उपस्थिति* में आज बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

*पुलिस/प्रशासन का स्पष्ट संदेश: “अफवाह रोकें, फैसले का सम्मान करें, कानून व्यवस्था में सहयोग दें*

*बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निम्न बिंदुओं पर ज़ोर दिया गया—*

● बनभूलपुरा के जागरूक नागरिकों की भूमिका की सराहना।
● सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का अनुपालन प्राथमिकता।
● सोशल मीडिया पर भ्रामक व उकसाने वाली पोस्ट न करें और न ही फॉरवर्ड करें।
● कहा कि यह मामला संवेदनशील है, और सभी से मानवता व संयम के साथ सहयोग अपेक्षित है।
● दुष्प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
● मोहल्लों व परिवारों तक स्पष्ट एवं सही जानकारी पहुँचाने की अपील।
● अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर सभी की सामूहिक निगरानी आवश्यक।

ALSO READ:  सूची -: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने की 70 से अधिक ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति, 26 जुलाई से प्रभावी होगा आदेश ।

*बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान, कानून व्यवस्था में सहयोग तथा सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने का आश्वासन दिया।*

*शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील अधिकारियों ने कहा—*

माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा, वह सर्वोपरि होगा।
सभी नागरिक शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और कानून व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करें।

बैठक में उपस्थित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि (जिन्होंने अपने विचार रखे- मोहम्मद नबी, मौलाना मुफीम कासमी (उमर मस्जिद), पार्षद वार्ड 24 सलीम सैफी, पार्षद इमरान खान, इंदिरानगर निवासी तस्लीम अंसारी, पार्षद धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

*बैठक में उपस्थित* प्रशासन एवं पुलिस अधिकारीगण- एसडीएम श्री राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान, सीओ सिटी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री सुशील जोशी
अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।

 

2-

*एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर — बनभूलपुरा में वृहद सत्यापन, क्षेत्र को 4 सेक्टर में बाँटकर चला व्यापक सघन अभियान*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देशों* के अनुपालन में *बनभूलपुरा क्षेत्र* में *अतिक्रमण हटाने एवं सघन सत्यापन अभियान* को तेज गति से संचालित किया जा रहा है।
क्षेत्र को *चार सेक्टरों में विभाजित* करते हुए यह अभियान *राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व* में बड़े पैमाने पर चलाया गया।
*सेक्टर प्रभारी-*
श्रीमती दीपशिखा, अपर पुलिस अधीक्षक लालकुआं, श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी रामनगर, श्री रविकांत सेमवालक्षेत्राधिकारी नैनीताल

ALSO READ:  रामगाढ़ पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री: 20 जुलाई तक लगा प्रतिबंध, जानें क्या है नया रूट डायवर्जन प्लान

इन सभी अधिकारियों के नेतृत्व में *भारी पुलिस बल* तैनात कर क्षेत्र में *व्यापक सत्यापन, सघन चेकिंग, अतिक्रमण हटाने व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी* रखी जा रही है।
*अभियान के प्रमुख क्षेत्र-*
इंदिरा नगर, बड़ी रोड, छोटी रोड, शनिवार बाजार, ढोलक बस्ती, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17/18, तथा चोरगलिया रोड स्थित लाइन नंबर 1 से 16 तक।

अभियान में अवैध अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों/किरायेदारों का सत्यापन, आपराधिक गतिविधियों पर रोक, क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना है।

*पुलिस की अपील*

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल*

You missed

You cannot copy content of this page