खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल  एवं अधिशासी अधिकारी  रोहिताश शर्मा  के दिशा-निर्देशों के क्रम में शनिवार 2 मई  को सैनिक स्कूल वार्ड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
यह अभियान मुख्य सफाई निरीक्षक  अमित कुमार  के पर्यवेक्षण में  किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सभासद ललिता दफोटी , सुपरवाइजर कमल सेलेलान, सुपरवाइजर  सुनील कुमार कई पर्यावरण मित्रों ने श्रमदान कर सफाई कार्यक्रम चलाया ।
 इधर नगर पालिका परिषद, नैनीताल ने सभी नागरिकों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु अपने वार्ड एवं नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है ।

You missed

You cannot copy content of this page