खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । नगर पालिका परिषद नैनीताल के सभासदों ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए तत्काल टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। सभासदों का कहना है कि वर्तमान में घर-घर से कूड़ा न उठने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और शहर में गंदगी फैल रही है।
​पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नैनीताल शहर को गंदगी से बचाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घर से कूड़ा निस्तारण का कार्य अनिवार्य है। सभासदों ने जोर देकर कहा है कि अनावश्यक रूप से खुले में कूड़ा फैलने से रोकने के लिए टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाना जनहित में आवश्यक है।
 ज्ञापन में सभासद सपना बिष्ट, ललिता दफौटी, गजाला कमाल, गीता उप्रेती, शीतल कटियार, काजल आर्या, मुकेश जोशी, मनोज साह जगाती, अंकित चंद्रा, राकेश पवार, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र पांडे तथा पूरन बिष्ट द्वारा दिया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page