खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल मेहरबान सिंह बिष्ट ने बुधवार को रामगढ़ विकास खण्ड के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया। श्री नारायण स्वामी राजकीय इंटर कालेज रामगढ़ में कम्पोजिट स्किल लैब के माध्यम से बच्चों को अभिनव प्रयोग कराये जाने की प्रशंसा की।

 

अपर निदेशक ने रामगढ़ इन्टर कॉलेज में खान एकेडमी के माध्यम से डिजीटल लैब में बच्चों को पढ़ाये जा रही तकनीकी को भी देखा। उन्होंने कहा खन्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी के विशेष प्रयासो से इस विधालय में कम्पोजिट स्किल लैब की स्थापना हुई है। उनके द्वारा इन्टरमीडिएट में भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान व जीवविज्ञान प्रयोग शालाओं में बच्चों को नयी तकनीकी से पढ़ाये जाने हेतु सहायता प्रदान की गयी हैं जो सराहनीय प्रयास है।

ALSO READ:  डा० हेम चन्द्र पांडे बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य, शासन ने जारी किया आदेश ।

 

 

 

ए डी ने राइका मुक्तेश्वर में भी पठन पाठन का जायजा लेते हुए शिक्षकों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। अपर निदेशक ने खन्ड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ तथा खन्ड शिक्षा अधिकारी धारी में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली तथा शासकीय कार्यों का समय से निस्तारण करने को निर्देशित किया।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मामला -: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया, हल्द्वानी में चिन्हित भूमि के संबंध में भी दिए दिशा निर्देश ।

 

निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page