खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में 1 से 5 जून 2025 तक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में “स्वच्छ भारत – हरित भारत” के संकल्प को साकार करने हेतु नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा रविवार को डी एस ए ग्राउंड में  शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरस्वती खेतवाल अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा  की गई। कार्यक्रम में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। बच्चों को पर्यावरण के महत्व, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और हरियाली बढ़ाने के विषय में जानकारी दी गई।
नगर पालिका परिषद नैनीताल से मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, हिमांशु चंद्रा प्रभारी कर निरीक्षक, सभासद भगवत सिंह रावत, बिशन सिंह मेहता प्रधानाचार्य भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल, गोविंद बोरा पी टी आई सैनिक स्कूल नैनीताल, भुवन सिंह बिष्ट वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी, पवन खडायत एडवोकेट, दीपक बिष्ट, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के अलावा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के 200 से अधिक एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा यह अभियान आगामी 5 जून तक चलाया जाएगा जिसमें वृक्षारोपण, जनजागरूकता रैली और सफाई अभियान जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी।

You missed

You cannot copy content of this page