खबर शेयर करें 👉

ओखलकांडा ब्लॉक
के ग्राम सभा हरीशताल में रामलीला कमेटी हरीशताल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन की इन दिनों धूम मची है।

 

रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया ।

सीता स्वयंवर में  राजा जनक द्वारा भगवान शिव  के धनुष को तोड़ने वाले राजा के साथ सीता का विवाह करने व  स्वयंवर में कई राजाओं द्वारा धनुष उठाने का प्रयास करने व   गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ने, सीता द्वारा श्रीराम का वरण करने का मंचन हुआ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

राजा जनक का अभिनय उत्तराखंड उपनल संबिदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने निभाया।

मंचन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष दयानंद सनवाल,रेवाधर भट्ट, हरीश भट्ट, प्रधान ललित मोहन भट्ट,
दयानंद भट्ट,भुवन भट्ट,दिनेश भट्ट, देवीदत्त भट्ट, सतीश भट्ट, प्रमोद भट्ट, के सी भट्ट समेत समस्त ग्रामवासी जुटे हैं।

You missed

You cannot copy content of this page