खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुर्माचल होटल के स्वामी 88 वर्षीय सेवानिवृत्त उपमुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी बसन्त बल्लभ तिवारी का निधन हो गया है । रविवार देर सांय रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका दाह संस्कार हुआ ।
पीपलपानी आगामी 11 मई को हल्द्वानी स्थित उनके आवास में होगा । परिवार में उनकी पत्नी गायत्री, पुत्री डा० रिचा काण्डपाल, श्रुति, हिमांगी,एंव पुत्र एकेश हैं ।
मूल रूप से अल्मोड़ा ग्राम शैल निवासी तिवारी की शवयात्रा में पूर्व न्यायाधीश प्रफुल्ल पन्त, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी लक्ष्मी नारायण पन्त, पूर्व लेखा परीक्षा अधिकारी सतीश साह, उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पाण्डे, राजीव काण्डपाल,मानव श्रीवास्तव, एन०सी०तिवारी, गोपाल गुप्ता, नितिन तिवारी, तारु तिवारी, भाजपा नेता प्रमोद टोलिया, उमेश पाण्डे, विजय तिवारी,ओम प्रकाश त्रिपाठी, दीप चन्द्र पाण्डे आदि थे ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page