खबर शेयर करें 👉

जनपद बिजनौर क्षेत्र से ईद के मौके पर कुछ युवक दुगड्डा क्षेत्र में घूमने आए और गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी युवक नदी में नहाने उतर गए । नहाते समय जब एक युवक डूबने लगा तो उसको बचाने के लिए तीन युवक भी नदी में कूद पड़े । तैरना ना आने के कारण सभी की भंवर में फंसकर मौत हो गई, मौके पर पहुँची कोटद्वार पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर बेस अस्पताल भेज  दिया है । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना शाम 5 बजे की है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने 6 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इनके साथ दो बच्चे भी थे, जो नहा नही रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना में नदीम 42 पुत्र अनीश, जेब 29 पुत्र शाहिद, गुड्डू 24 पुत्र शाहिद निवासी निकट पुलिस चौकी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश और गालिब 15 पुत्र खालिद निवासी सीसी सराय नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौके पर मौत हो गयी।

You missed

You cannot copy content of this page