खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कोतवाली मल्लीताल क्षेत्रान्तर्गत चौकी मंगोली पुलिस द्वारा जिला पूर्ति निरीक्षक  रवि सनवाल के साथ संयुक्त अभियान के तहत ग्राम कुलोटी के पास अभियुक्त आशु धीमान पुत्र रविन्द्र कुमार हाल निवासी स्टाफ हाउस व पूरन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी भेवा मंगोली को गैस की रिफलिंग करते हुए मय रिफलिंग उपकरण , 15 व्यवसायिक सिलेंडर भरे हुए व 20 घरेलू सिलेंडर खाली के  साथ पकड़ा गया  । जिनके खिलाफ  सम्बन्ध में कोतवाली में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।  इस अभियान में। उ0नि0 धाम सिंह पाँगती,
का0 सीपी अजय कुमार, रवि सनवाल पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय नैनीताल व सुरेंद्र सिंह बिष्ट पूर्ति निरीक्षक नैनीताल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page