खबर शेयर करें 👉

*दुष्कर्म के आरोपी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

एस एस पी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 का कड़ा संदेश*

*दुष्कर्म के आरोपी पर होगी कड़ी कार्यवाही, साथ ही सम्पत्ति के विरूद्ध भी की जाएगी जब्तीकरण की कार्यवाही*

*क्षेत्र में माहौल खराब करने प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध भी होगी कठोर कार्यवाही*

दिनांक 04.02.2026 को कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

*भवाली पुलिस द्वारा तत्परता से* परिजनो से सम्पर्क कर पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0स0 04/26 घारा 64 बीएनएस व 5(J)11/6 पोक्सो अधिनियम *बनाम साहिल पजीकृत* किया गया।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी एक अहम बैठक कल 12 जुलाई को हल्द्वानी में होगी,

*मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा* आरोपी की *तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा को* व अधिनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *सम्भावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश* देकर दिनांक 05.02.2026 को *दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार* किया गया।

*दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ सम्पत्ति के विरूद्ध भी जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।*

अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा *अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।*

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने स्पष्ट कहा कि* पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए *आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया* गया है।
*क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।*

*पुलिस टीम*
वरि0उ0नि0 आसिफ खान
म0उ0नि0 गुरविन्दर कौर
उ0नि0 रमेश पन्त
उ0नि0 मनोज अधिकारी हे0कानि0 लालबाबू
कानि0 हरीश सिंह
कानि0 भुवन कापडी

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

You missed

You cannot copy content of this page