नैनीताल । परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संचालन टनकपुर मंडल एवं सहायक महाप्रबंधक टनकपुर डिपो द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किये जाने के विरोध में गुरुवार को भवाली डिपो के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और इन अधिकारियों को इन पदों से हटाने की मांग की । साथ ही निगम प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो 16 फरवरी से वृहद आंदोलन किया जाएगा ।
इन अधिकारियों द्वारा टनकपुर मण्डल के कर्मचारियों के शोषण करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और निगम प्रबंधक को चेताया कि समय रहते उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारी वृहद आंदोलन को विवश होंगे । इस आंदोलन की रणनीति बनाने को लेकर आज कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया ।
भवाली डिपो में विरोध प्रदर्शन करने वालों में
प्रदेश उप महामंत्री एल डी पालीवाल, नरेश पाल, हर्षवर्धन, रूप किशोर सागर, प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, दिनेश दुम्का, मुकेश, सुरेश चंद्रा, अभिजीत कुमार,अरुण सिंह, मोहन भट्ट, गिरीश चंद्र, आदि लोग मौजुद रहे ।


