खबर शेयर करें 👉

*तल्लीताल पुलिस ने घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर बचाई कीमती जान,*

*स्कूटी सहित 100–150 मीटर गहरी खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू कर सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल,*

 

आज दिनांक 05.02 2026 को थाना तल्लीताल को पाइंस भवाली रोड नैनीताल के पास स्कूटी से नीचे उतरते वक्त एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

ALSO READ:  टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का हल्लाबोल, हल्द्वानी में निकाला जोरदार जुलूस,

उक्त सूचना पर *थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज नयाल* मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे, जहां पर एक व्यक्ति लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई मे गिरा हुआ था।

पुलिस टीम एसडीआरएफ तथा फायर की मदद से उक्त घायल व्यक्ति कमल सिंह मेहरा पुत्र बालम सिंह मेहरा निवासी पंगोट मल्लीताल नैनीताल उम्र 33 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

ALSO READ:  दोपहिया वाहनों से 100 रुपया टैक्स वसूली के भारी विरोध के बाद बैक फुट पर आई नगर पालिका, टैक्स वसूली रोकी गई ।

उक्त व्यक्ति के शरीर मे खुली व चोट गुम चोटआई है, घायल को तत्काल पुलिस सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय बीडी पांडे मल्लीताल उपचार हेतु पहुंचाया गया।

*रेस्क्यू टीम*
1- मनोज सिंह नयाल थानाध्यक्ष
2- हे0 का0 दीवान नाथ
3-का0 अमित गेहलोत
एसडीआरएफ व फायर टीम

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

You missed

You cannot copy content of this page