नैनीताल । भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुराचार की घटना से भवाली में काफी रोष की स्थिति है । बताया गया है कि नाबालिग लड़की अनुसूचित परिवार की है और जो 6 माह की गर्भवती है । लड़की का विगत दिवस मेडिकल कराया गया था ।
यहां आज सुबह विभिन्न संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया । साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया गया है । जुलूस में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ है ।
बताया गया है कि आरोपी दूसरे धर्म का है । जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है । स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं । आरोपी का नाम साहिल पुत्र जहीर है । साहिल टैक्सी चलाता है जबकि उसके पिता जहीर भवाली में दर्जी का काम करता है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
जहीर ने रेहड़ टमट्यूडा में नजूल की भूमि पर अवैध मकान बनाया है । जिसे नगर पालिका भवाली ने नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जबाव देने को कहा गया है ।
भवाली में पुलिस फोर्स तैनात की गई है । साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही पुलिस की ओर से की जा रही है । आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, एस सी/एस टी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।


