खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल पुलिस ने दो स्मैक तश्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब दस लाख की स्मैक बरामद की है । आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है ।

शनिवार को  रामनगर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया पीरूमदारा चौकी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान दो बाइक सवार युवकों को 128 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम परेवज व अनस निवासी जसपुर जिला उधमसिंहनगर बताया है। पुलिस को इन आरोपियों की निशानदेही पर रामनगर के कई स्मैक तस्करों की जानकारी हासिल हुई हैं। सीओ भाकुनी के अनुसार उक्त बरामद स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख रुपये  होगी । पत्रकार वार्ता में रामनगर कोतवाली के पुलिस अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे ।

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page