खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट ।  नैनीताल पाइप फिटिंग्स में अग्रणी कम्पनी प्रिंस पाइप्स द्वारा अपने डीलर्स और विक्रेताओं के लिए हल्द्वानी के प्रतिष्ठित होटल अमरदीप में कार्यक्रम आयोजित कर कम्पनी की प्रगति,नए उत्पादों की जानकारी साझा की गई और कम्पनी को आगे बढ़ाने में डीलरों विक्रेताओं के सहयोग पर आभार व्यक्त किया गया। कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक धनंजय पंत ने कहा कि कम्पनी तेजी के साथ अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के दम पर देश और विदेश में भी अग्रणी कम्पनियों में शुमार हो गयी है।इन उत्पादों में मौसम के उतार चढ़ाव का कोई असर नहीं होता है।साथ ही ये उत्पाद मानव शरीर और पर्यावरणीय रूप से बेहद फायदेमंद है।प्रिंस पाइप्स द्वारा सामाजिक हित के कार्यो में भी सहयोग किया जा रहा है
कम्पनी ने इस दौरान अपने वितरकों को सम्मानित किया इससे पूर्व गणेश वंदना, राष्ट्रगान के साथ मुख्य वितरक हरशरण सिंह,कुलवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया,मनोरंजन के लिए प्रतियोगिताएं, गीत,नृत्य प्रस्तुत किये गए ।इन दौरान हल्द्वानी सहित,खटीमा,टनकपुर,सितारगंज,ज्योलीकोट, नैनीताल,लालकुआं,हल्दूचौड़,आदि स्थानों से 100 से ज्यादा लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरीश चन्द्र व राजू सिंह का विशेष योगदान रहा ।

You missed

You cannot copy content of this page