खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार की अपरान्ह बाद नैनीताल में तेज गरज चमक के साथ बुंदाबांदी हुई । जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है ।

 

यहां गुरुवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे । लेकिन दोपहर में धूप निकल आई । अपरान्ह साढ़े तीन बजे बाद आसमान घने बादलों से ढक गया और तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी । इस बारिश से शहर की ऊंची पहाड़ियों व पर्यटक स्थलों में घूमने निकले पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा ।

ALSO READ:  युगमंच का स्वर्ण जयंती वर्ष -: आज 22 जून की शायं होगा "द जू स्टोरी" नाटक का मंचन ।

 

इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है ।

You missed

You cannot copy content of this page