खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल बैंक द्वारा अपने 103 वें स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे विविध कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार को नैना पीक की तलहटी में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन एवं वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में, बैंक एवं वन अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 200 पौंधे लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ दीपक पंत , संजय गुप्ता, राजेश भट्ट आदि कर्मचारी एवं वन विभाग नैनीताल के संतोष जोशी, वन दरोगा विमला नगरकोटी, वन दरोगा मनीषा नेगी, वन रक्षक चंद्रकांत, ऋषभ पांडेय आदि उपस्थित रहे।
  इधर नैनीताल बैंक अपने 103 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह अन्य सामाजिक  कार्यक्रमों का भी आयोजन करने जा रहा है । जिसके तहत बी डी पांडे अस्पताल में रक्तदान, प्राथमिक विद्यालयों में बैग वितरण तथा  31 जुलाई  को बैंक के प्रधान कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन कर रहा है।

You missed

You cannot copy content of this page