खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर नंद गोपाल साहू को यूनाइटेड स्टेट्स की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी डेटा के अनुसार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह तीसरी बार है जब उनका नाम इस सूची में आया है, जो कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।

प्रोफेसर नंद गोपाल साहू डी.एस.बी. परिसर के रसायन विज्ञान विभाग में प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और पॉलीमर तथा नैनो साइंस के क्षेत्र में उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पॉलीमर के क्षेत्र में विश्व स्तर पर 909वां और नैनो साइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी में 999वां स्थान प्राप्त किया है।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

प्रोफेसर साहू वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के रिसर्च सेल के डायरेक्टर भी हैं और उन्होंने इससे पहले 2021 एवं 2023 में भी इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान पाया था। इसके अतिरिक्त, वे सिंगापुर में वैज्ञानिक के रूप में काम कर चुके हैं और उनकी रिसर्च वेस्ट से ग्रैफीन बनाने की विधि पर केंद्रित है। इस परियोजना पर उनकी टीम लगातार कार्यरत है।

एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, प्रोफेसर साहू ने अब तक दो टेक्नोलॉजी का सफलतापूर्वक ट्रांसफर किया है, जो कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हुआ है। उनकी इन उपलब्धियों ने न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से पहचान दिलाई है, बल्कि विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों को भी नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।

ALSO READ:  लेखिका अपराजिता कोटलिया की प्रथम पुस्तक "द मैन बिहाइंड माई फादर" का विमोचन कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत ने किया,

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने प्रोफेसर साहू की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक गर्व का क्षण है और प्रोफेसर साहू का काम अन्य शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

You missed

You cannot copy content of this page