नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में रविकर को 5 यूके नेवल एनसीसी नैनीताल के तत्वाधान में एन सी सी ए सार्टिफिकेट परीक्षा आयोजित हुई ।
इस परीक्षा में 21 कैडिटों ने प्रतिभाग किया । इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने सभी कैडिटों को शुभकामनाएं दी । उन्होंने परीक्षा का जायजा भी लिया ।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मार्गदर्शन किया । परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई।सुबह 8 बजे से लिखित परीक्षा शुरू शुरू हुई ।
24 जनवरी को सभी कैडेट्स का प्रैक्टिकल कराया गया। इस दौरान एनसीसी एएनओ गोविंद सिंह बोरा, सागर सिंह, नेवल विंग के स्टाफ पी एस तोमर, रवि कुमार, कुलविंद्र सिंह कन्याल, 5 यूके नेवल एनसीसी के सभी स्टाफ का सहयोग रहा। परीक्षा का आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के सभी कैडिटों ने परीक्षा में हिस्सा लिया ।


