खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । वीकेंड के समय नैनीताल में हिमपात होने से रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं । शनिवार की रात बड़ी संख्या में पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने से रात्रि में होटलों में कमरे तलाशने के लिये उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी ।

रविवार को नैनीताल में हिमालय दर्शन,किलबरी के साथ ही सभी दर्शनीय स्थलों में पर्यटकों की भीड़ लगी रही ।मल्लीताल पन्त पार्क में आज सुबह से ही मेले जैसा माहौल था । नैनी झील में वोटिंग के लिये पर्यटकों में खासा उत्साह था । नयना देवी मंदिर में दर्शनों के लिये श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी थी । चिड़ियाघर, रोपवे, घोड़ा स्टैंड बारापत्थर, कैंची धाम, घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में भी काफी भीड़ जुटी है ।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

 

यहां आज सुबह हल्के बादल छाए थे । लेकिन दस बजे बाद तेज चटक धूप निकल आई और यहां दिन का मौसम काफी सुहावना बना है ।

दूसरी ओर किलबरी व नयना पीक की छाया वाली पहाड़ी में अभी बर्फ जमी हुई है । किंतु शहर के अन्य हिस्सों में अब बर्फ पिघल गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page