खबर शेयर करें 👉

कर्मचारी चयन आयोग, ने एमटीएस एवं हवलदार भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के 10,880 एवं हवलदार के 529 पदों पर भर्ती होनी है।

एसएससी के मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पद पर आवेदन 18 जनवरी 2023 से शुरू हो गए हैं और इन पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2023 है।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

इन पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए ।

सीबीआईसी हवलदार पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है।

You missed

You cannot copy content of this page