खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जनवरी माह से प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा  योजना के अंतर्गत 3 रुपये किलो चावल व 2 रुपये किलो गेहूं अब निशुल्क मिलेगा । जबकि कोरोना काल से दिया जा रहा निशुल्क राशन अब बन्द कर दिया गया है ।

 

नैनीताल जिले के प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी विजय जोशी ने बताया कि इस माह से खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 3100 ग्राम प्रति यूनिट चावल व 1900 ग्राम प्रति यूनिट गेहूं मिलेगा । जो निशुल्क होगा । इसके अलावा अंत्योदय योजना में प्रति कार्ड 35 किलो  राशन जिसमें साढ़े इक्कीस किलो चावल व साढ़े तेरह किलो गेंहू निशुल्क मिलेगा । यह आदेश दिसम्बर 2023 तक प्रभावी रहेगा । उन्होंने बताया कि कोरोना काल से मिल रहा निशुल्क राशन इस माह से बंद हो गया है ।

ALSO READ:  आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

 

You missed

You cannot copy content of this page