खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  उत्तराखंड सहायक विकास अधिकारी एसोसिएशन तथा प्रांतीय मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर  ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवम ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शन मर्जर के विरोध में सोमवार को सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी अधिकारी पंचायत,पंचायत उद्योग निरीक्षक तथा मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आदेश को पूर्ण रूप से निरस्त करने की शासन से मांग की गई।
सहायक विकास अधिकारी संघ तथा मिनिस्ट्रियल संघ द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए आज प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर कार्य बहिष्कार एवं धरना कार्यक्रम किया गया।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

धरना कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा आज उक्त आदेश के स्थगित किए जाने का स्वागत करते हुए इसको पूर्ण रूप से निरस्त करने की मांग की गई। धरना स्थल पर प्रांतीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि जब तक शासन द्वारा उक्त आदेशों को पूर्ण रूप से निरस्त नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा किए गए आदेशों को कर्मचारियों में आपस में वैमनस्य पैदा करने वाला आदेश करार देते हुए कहा की इससे प्रदेश की विकास की गति पर गतिरोध पैदा होगा।
आज धरना स्थल पर विनोद कुमार भट्ट जिला अध्यक्ष, प्रकाश चंद्र कांडपाल महामंत्री, गोपाल वर्मा, हेमचंद, भूपेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, रश्मि बाला तथा अशोक जोशी सहित कई लोगों ने प्रतिभाग किया।

You missed

You cannot copy content of this page