खबर शेयर करें 👉

बाजपुर के एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत के लिये अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया । मिली जानकारी के मुताबिक बाजपुर के बरहैनी निवासी सद्दाम अपनी गर्भवती पत्नी का उपचार कराने के लिए बाजपुर के दोराहा रोड स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार को लाया था। जहां चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान उपचार के दौरान नवजात शिशु की देर रात मौत हो गई। नवजात शिशु की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को सद्दाम और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची तथा पीड़ित परिजनों व अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की। आरोप लगाते हुए सद्दाम ने बताया कि अस्पताल की चिकित्सक ने नॉर्मल डिलीवरी करने की बात कही थी लेकिन डिलीवरी के बाद उसके नवजात पुत्र की मौत हो गई। सद्दाम ने अस्पताल की चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।  अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर प्रतिभा ने बताया कि उनके द्वारा सद्दाम को उनकी पत्नी का ऑपरेशन करने की बात कही गई थी लेकिन परिजनों द्वारा नॉर्मल डिलीवरी कराने का दबाव बनाया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं।

You missed

You cannot copy content of this page