खबर शेयर करें 👉

होली के दिन एक बेटे ने अपने वृद्ध माता- पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। विगत देर शाम खटीमा के श्रीपुर विचवा गांव में एक युवक ने अपने वृद्ध माता-पिता को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग शोरगुल सुनकर वहां पहुंचे और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को इलाज के दौरान पिता धर्म सिंह बोरा 75 साल की नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र ललित बोरा को गिरफ्तार किया है। साथ ही मारपीट में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घायल मां के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है ।

You cannot copy content of this page