खबर शेयर करें 👉

नैनीताल मार्ग में घटगड़ के पास पर्यटकों की एक कार शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने 6 पर्यटक घायल हो गए। जिन्हें कालाढूंगी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कार संख्या यूपी22जेड-2016 घटगड़ के पास अनियंत्रित होक खाई में गिर गयी। 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची। बताया घायलों में स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी मो. अजमत खान, अतीक खान, अफजल खान, मो. अशरफ पुत्रगण मो. अतीक खान, शाहीन पत्नी अफजल खान, गोसिया बी पत्नी अतीक खान शामिल हैं। कालाढुंगी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रामपुर ले जाया गया है ।

You cannot copy content of this page