खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । युक्रेन के खरकीव शहर में रूसी सेना की गोलाबारी के बीच फंसी और तीन दिन पूर्व जान की परवाह किये बिना बंकर से निकटवर्ती रेलवे स्टेशन जाने वाली आयुषी जोशी  आखिरकार आज पूर्वान्ह में दिल्ली पहुंच गई । आयुषी के दिल्ली पहुंचने की सूचना से परिवारजन खुश हैं । आयुषी को लेने उनके मामा शीतल तिवारी व अन्य दिल्ली पहुंचे हैं । आयुषी की नानी मुन्नी तिवारी व पिता विवेक जोशी ने बताया कि आयुषी की सकुशल वापिसी से वे भारी राहत महसूस कर रहे हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

इसके अलावा युक्रेन में फंसे राहुल रावत आज सुबह की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे । राहुल के पिता प्रह्लाद रावत ने बताया कि राहुल युक्रेन से आने के बाद रोमानिया में फंस गया । जहाँ से उसे इंडिया आने में विलंब हुआ । राहुल रावत व आयुषी जोशी के आज शाम तक नैनीताल पहुंचने की संभावना है । दोनों के परिजनों ने अपने बच्चों के स्वदेश पहुंचने पर सरकार द्वारा दिये गए सहयोग के प्रति आभार जताया है साथ ही शुभ चिंतकों के प्रति कृतज्ञता जताई है ।

You cannot copy content of this page