खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शुक्रवार की सुबह मल्लीताल वैभरली कम्पाउंड के सामने खड़ी तल्लीताल के थानाध्यक्ष की बुलेरो वाहन से एक बाइक के टकराने से दो युवक घायल हो गए । जिन्हें उपचार के लिये बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

शुक्रवार की सुबह गोपाला सदन में एक लाश मिलने के बाद पुलिस के अफसर मौके पर थे और तल्लीताल के थानाध्यक्ष की गाड़ी संख्या यू के 04,4जी, ए0217 वैभरली के सामने खड़ी थी । तभी शेरवानी होटल की तरफ से एक बाइक संख्या यू के 04,एम 0715 अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से जा भिड़ी,। यह टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया । जबकि बुलेरो के पीछे का शीशा जोर की आवाज से टूट गया । इस घटना में बाइक सवार युवक सौड़ बगड़ निवासी गिरीश सिंह के सिर में गम्भीर चोट आ गई । गिरीश ने हेलमेट पहना था । जिससे उसकी जान बच गई । पीछे बैठे युवक केशर सिंह को भी चोट आई है । दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया है । ये दोनों युवक सौड़ से हल्द्वानी एक बारात में जा रहे थे । बाइक के आगे शादी का पोस्टर भी लगा था ।

You cannot copy content of this page