खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड बार कौंसिल के अध्यक्ष पद पर मनमोहन लाम्बा व मुन्फैत अली उपाध्यक्ष चुने गए हैं ।

चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बार कौंसिल के सदस्य सचिव व चुनाव अधिकारी मेहमान सिंह कोरंगा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी मनमोहन लाम्बा को 11 व दूसरे प्रत्याशी अनिल पंडित को 10 मत मिले । इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी मुन्फैत अली को 11 व कुलदीप कुमार सिंह को 10 मत मिले । इस चुनाव में बार कौंसिल के 12 सदस्यों सहित महाधिवक्ता ने हिस्सा लिया । इसके अलावा आज बार कौंसिल की 9 समितियों का भी चुनाव सम्पन्न हुआ ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

चुनाव जीतने के बाद नए अध्यक्ष मनमोहन लाम्बा ने कहा कि नैनीताल में बार कौंसिल कार्यालय के लिये जगह नहीं है और वे एक साल के भीतर बार कौंसिल का कार्यालय हल्द्वानी या जिले में अन्यत्र शिफ्ट कराएंगे ।

You cannot copy content of this page