खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बैशाली(गाजियाबाद) के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. विनोद तिवारी का निःशुल्क नेत्र शिविर इस बार 23 जनवरी (मंगलवार)  को परमा शिवलाल दुर्गासाह धर्मशाला, तल्लीताल में आयोजित होगा।

 

शिविर में डॉ. तिवारी और उनकी टीम द्वारा प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रोगियों का नेत्र परीक्षण किया जायेगा तथा निःशुल्क दवा वितरण किया जायेगा। शिविर में आधुनिकतम मशीनों द्वारा सभी प्रकार के नेत्र रोगों, यथा काला मातिया, सफेद मोतिया, भेंगापन, दृष्टिदोष, पर्दे की बीमारी आदि सभी बीमारियों का निदान किया जायेगा तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जायेगी।

ALSO READ:  संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित जहूर आलम के निर्देशन में 8 जून को शैले हॉल में होगा प्रसिद्ध नायक "ओ जन्मया नई" का मंचन ।

ज्ञातव्य है कि डॉ. विनोद तिवारी द्वारा वर्ष 2000 से नैनीताल में इन शिविरों को आयोजन किया जा रहा है, जिनमें हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं। नयना ज्योति और एल.वी. कृष्णा फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले ये नेत्र शिविर नैनीताल के अतिरिक्त अल्मोड़ा, गंगोलीहाट, सोमेश्वर, भवाली और पदमपुरी आदि स्थानों पर भी होते रहे हैं। कोविड महामारी के कारण दो वर्ष तक यह नेत्र शिविर स्थगित रहा था।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

इस शिविर को सफल बनाने में महेश लाल साह, राजीव लोचन साह, विनोद पांडे, अरुण रौतेला, दीप पंत, विनीता यशस्वी, आनंद जोशी, सुरेश खोलिया, कन्हैया लाल साह, योगेश साह, घनश्याम लाल साह, भुवन लाल साह व एस. एन. स्टेशनर्स आदि सहयोग कर रहे हैं । उन्होंने जन सामान्य से इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है ।

You cannot copy content of this page