खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अयोध्या में श्रीरामलला के अभिषेक के मौके पर 22 जनवरी को नैनीताल में होने वाले धार्मिक उत्सवों में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भी शामिल होंगे ।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भट्ट 22 जनवरी सोमवार की शाम को हनुमानगढ़ी में आयोजित दीपोत्सव, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण में हिस्सा लेंगे । जहां से वे तल्लीताल हरीनगर स्थित बाल्मीकि मन्दिर में प्रसाद आयोजित समारोह में शामिल होंगे । वे तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे साथ ही मिष्ठान वितरण में शरीक होंगे ।

इसी शाम तल्लीताल दर्शन घर में आयोजित हो रही महा आरती में भी वे हिस्सा लेंगे और तल्लीताल डांठ में आयोजित भव्य आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण समारोह में भी शामिल होंगे । जहां से वे नयना देवी मंदिर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे । इस दौरान वे मन्दिर समितियों को कम्बल भी भेंट करेंगे जिन्हें मन्दिर समितियां अपने विवेक से जरूरतमंद लोगों को वितरित करेंगे । वे फ्लैट मैदान में श्रीराम भक्तों द्वारा आयोजित समारोह व रामसेवक सभा में आयोजित अखंड रामायण पाठ सहित अन्य स्थानों में हो रहे धार्मिक समारोहों में भाग लेंगे ।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

 

इधर नैनीताल में 22 जनवरी को श्रीरामलला के अभिषेक की खुशी में बाजारों,मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है । बाजार को मालाओं, विद्युत रोशनी से जगमग कर दिया गया है । साथ ही नयना देवी मंदिर,पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है ।
श्रीरामसेवक सभा प्रांगण में 21 जनवरी से अखंड रामायण का पाठ होगा । जिसका 22 जनवरी को परायण होगा । इस आयोजन की रामसेवक सभा द्वारा आवश्यक तैयारी कर ली है ।

ALSO READ:  मॉलरोड के सामने नैनीझील में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

 

इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी सुंदरकांड पाठ,हनुमान चालीसा पाठ सहित अन्य आयोजन हो रहे हैं ।

You cannot copy content of this page