नैनीताल ।  महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश की
सभी सांसद अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के
आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित होकर अपने प्रदेश उत्तराखंड को आत्म निर्भर
बनाने के लक्ष्य को लेकर उन्होंने एक साल 9 माह पूर्व ही राज्यपाल पद से
इस्तीफ़ा दे दिया और अब वे राज्य अलग-अलग जगहों पर जा रहे है तथा लोगो को
आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कोश्यारी मंगलवार को नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। चुनाव लडऩे के सवाल पर
कोश्यारी बोले उन्होंने 2016 से ही चुनाव लडऩे के लिए मना कर दिया
था,जिसके बाद उनको महाराष्ट का राज्यपाल बनाया गया तब ही उन्होंने भाजपा
से इस्तीफा भी दे दिया था। कहा कि अब भगत सिंह के चुनाव लडऩे की कल्पना
भी नही की जा सकती है। कहा कि केंद्र सरकार की तरह राज्य सरकार ने भी
लोगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिससे अब लोग
धीरे-धीरे आत्म निर्भर बन रहे हैं,जिससे पलायन पर रोक के साथ रिवर्स
पलायन भी हो रहा है वही दो हजार रुपये की नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा
कि यह रिजर्व बैंक का फैसला है,इस पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी
चाहिए।
पत्रकार वार्ता से पूर्व भाजपाइयों ने न उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान
भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,विधायक सरिता आर्य समेत पूर्व मंत्री
शांति मेहरा, नगर पालिका सभासद व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,दीपिका
बिनवाल,सभासद कैलाश रौतेला,तारा राणा,मनोज साह जगाती भूपेंद्र बिष्ट पंकज भट्ट रोहित भाटिया, भूपेंद्र बिष्ट जीवंती भट्ट विशाल वर्मा,विकास जोशी, मोहित आर्य, नवीन जोशी समेत मोहित लाल
साह,हरीश राणा,मोहित कुमार,विशाल वर्मा,विक्की वर्मा तथा अरुण कुमार आदि उपस्थित थे ।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page