खबर शेयर करें 👉

नैनिताल । पर्यटकों के साथ आयी नौकरानी के साथ नौकुचियाताल में होम स्टे कर्मचारियों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौकुचियाताल के होम स्टे के तीन कर्मचारियों ने दिल्ली से सैलानियों के साथ घूमने आई नौकरानी के साथ कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। नौकरानी के हल्ला मचाने पर तीनों फरार हो गए। गुरुवार को सैलानियों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोर, रोशन और दीप ने होम स्टे के कमरे में घुसकर जबरन नौकरानी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर युवती ने हल्ला मचाया तो तीनों भाग गये। बृहस्पतिवार को तहरीर मिलने पर तीनों को गिरफ्तार कर धारा 376, 425, 511 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

 

You missed

You cannot copy content of this page