खबर शेयर करें 👉

नैनिताल । काफी समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी के वारंटी अभियुक्त को थाना तल्लीताल पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

 

तल्लीताल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में लगातार चलाए जा रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अभियान के तहत गठित टीम उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा थाना तल्लीताल,कॉन्स्टेबल 1005 मलकीत कंबोज द्वारा एनबीडब्ल्यू क्रिमिनल एप्लीकेशन सं० 91 /2019 धारा 420 भा द वि वारण्टी अभियुक्त सुरेंद्र सिंह पुत्र श्री रामचंद्र सिंह निवासी श्याम नगर पावर खेड़ा थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर सूर्या चौकी के पास थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page