खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट  के जन्मदिन के मौके पर रविवार को भाजपा नगर मण्डल द्वारा नैनीताल क्लब में केक काटकर खुशी मनाई । साथ ही 37 भोजन माताओं का सम्मान किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ,सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट , शांति मेहरा , विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, गज़ाला कमाल, हरीश भट्ट, भूपेंद्र बिष्ट,  गोस्वामी, रईस खान, मीनू बुडलाकोटी, तुसी साह, विवेक वर्मा,के एल आर्य, के साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर आपस मे एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया गया । साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट के दीर्घायु की कामना की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page