खबर शेयर करें 👉

बुंगा गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार के. ग्राम पंचायत बुंगा सोमेश्वर की दीपा देवी (34) पत्नी अशोक सिंह भाकुनी थ्रेसर मशीन में गेहूं की मडाई कर रही थी। अचानक गेहूं के साथ उसके सिर के बाल मशीन में फंस गए। हादसे में दीपा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दीपा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव अस्पताल लाई। रविवार की सुबह मृतका के शव को मोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी है।

You missed

You cannot copy content of this page