खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय, तल्लीताल में गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नींव पंडित नेहरू ने ही रखी थी। देश की प्रगति में दिये गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।  इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू देश की आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गए।
इस अवसर पर नगर महिला अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,दिनेश कर्नाटक, जिला उपाध्यक्ष जे.के.शर्मा,नगर सचिव बंटू  आर्या,मनोज भट्ट,विनोद परिहार,कनक साह,डी.सी.एस.खेतवाल,आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page