खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  जिला अधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम नैनीताल नवाजिश खालिक ने बुधवार सुबह बीडी पांडे अस्पताल, जलसंस्थान व विद्युत विभाग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
 एसडीएम नवाजिश खालिक ने जिला अस्पताल बीडी पांडे के निरीक्षण में जिला अस्पताल के बायो मेडिकल निस्तारण, अस्पताल में ओ पी डी की संख्या, मरीजों को  बाहर की दवाएं तो नहीं दी जा रही हैं, भर्ती मरीजों की संख्या, कर्मचारियों और चिकित्सकों की उपस्थिति  की जांच की ।
इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग सुखाताल ऑफिस का निरीक्षण किया । जहां उन्होंने बिजली विभाग की लॉग बुक, शिकायत पंजिका टेलीफोनिक शिकायत, शिकायतों की निस्तारण पंजिका देखी ।
जल संस्थान के निरीक्षण में उन्होंने स्टैंड पोस्ट, पानी की लीकेज की समस्या, सीवर शिकायतों की जानकारी ली ।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण में जो भी कमी पाई गई है, उसकी आख्या जिला अधिकारी को प्रेषित की जाएगी ।
निरीक्षण के दौरान  10 बज कर 5 मिनट में बिजली बिल भुगतान काउंटर में  में ताला पाया गया । मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सहगल को फोन किया गया  ।
उन्होंने अवगत कराया कि कर्मचारी चाबी भूल गया, जिसके कारण काउंटर  समय से नहीं खुल पाया । एसडीएम ने इस संबंध में विद्युत विभाग से विधिवत स्पष्टीकरण लिया जाएगा  । जिसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला अधिकारी को प्रेषित की जाएगी ।

You missed

You cannot copy content of this page