खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा बजून,फगुनियाखेत आदि गांवों का भ्रमण कर जन संपर्क किया । इन गांवों में स्थानीय लोगों ने डॉ.भुवन आर्य का स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया । भुवन आर्य ने इन समस्याओं को जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया ।
  बजून गांव में आयोजित जन संपर्क के दौरान उनके साथ नवीन चन्द्र आर्य, बालम सिंह बिष्ट, चंदन कनवाल, संतोष प्रसाद , पदम सिंह मेहरा एवं अन्य लोग शामिल थे ।
 फगुनियाखेत गांव के भ्रमण में उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश मेहरा, पूर्व ग्राम प्रधान शंकर सिंह कोटलिया, ग्राम प्रधान श्रीमती जानकी कोटलिया, कविन्द्र शाह, पूर्व प्रधान, पूरन जोशी, रमेश भट्ट ,भूपाल कोटलिया, हरीश पांडे ,नंदन सिंह कोटलिया ,हेमा, हिमानी , जीवन्ती देवी, देवेन्द्र,राम सिंह, भास्कर ,सागर,हरीश  एवं अन्य लोग सम्मिलित रहे ।
  इस दौरान ग्राम प्रधान जानकी कोटलिया व अन्य ने डॉ .भुवन आर्य का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।  यहां ग्राम प्रधान के आवास पर बैठक भी हुई । जिसमें बंगाल,आसाम व पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त की गई । बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर चर्चा भी हुई।

You missed

You cannot copy content of this page