खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि विस्तार का निर्णय लिया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 मई 2026 कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जो छात्र अभी तक अपना मुख्य, बैक या एक्स श्रेणी का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे ‘समर्थ’ या ‘ईआरपी’ पोर्टल के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि कोई छात्र 11 मई तक भी आवेदन नहीं कर पाता है, तो उसे 12 मई से 16 मई 2026 के बीच 50 प्रतिशत अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ अंतिम अवसर दिया जाएगा। 16 मई के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
​वहीं, विश्वविद्यालय ने उन छात्रों के लिए भी राहत  दी है जो पर्यावरण विज्ञान  की परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली है, लेकिन किन्हीं कारणों से पर्यावरण विज्ञान विषय में अनुत्तीर्ण रह गए या परीक्षा नहीं दे पाए, वे अब अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 06 मई 2026 से 30 मई 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.kunainital.ac.in) पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने का कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
ALSO READ:  साह चौधरी समाज ने वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित, नवीन और सुरेश लाल साह को मिला बिश्नी देवी सम्मान,अमिता साह व बिशना साह को मिला साहित्यिक क्षेत्र का सम्मान,

You missed

You cannot copy content of this page