खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, खुर्पाताल न्याय पंचायत के तल्ला बजून क्षेत्र में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां बिहार निवासी सद्दाम हुसैन (पुत्र सगीर हुसैन) चौथी मंजिल पर काम में व्यस्त थे।इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरे ।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

 

मौके पर मौजूद उसके साथी उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है ।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाई की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page