खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । सात नम्बर स्टाफ हाउस क्षेत्र में रात्रि में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है । 20 वर्षीय यह युवती  ‘डी एस बी परिसर’ से बी एस सी, कर रही थी । मृतका सिमरन आर्या हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में परीक्षा में टॉपर रही है ।
   यह युवती हनुमान मंदिर के समीप अपनी मां व दादी के साथ रहती थी । उसके पिता का पहले ही निधन हो गया है । जबकि दो भाई हैं । बताया गया है कि युवती अपने दादी के साथ सोई थी । रात्रि दो बजे के आसपास उठकर बाहर गई और बाहर के कमरे में अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली ।
 उसके इस आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद रमेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे ।
पुलिस ने बताया कि इस मामले को आत्महत्या के तौर पर दर्ज किया है। आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा  रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page