खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रामनवमी के शुभ अवसर पर नैनीताल में विशाल बाइक रैली निकाली गई ।
     बाइक रैली तल्लीताल धर्मशाला से माल रोड होते हुए मल्लीताल फ्लैट मैदान तक निकली । जिसमें बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद  के कार्यकर्ताओं ने जै श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और फ्लैट में भगवा ध्वज के पास आकर हनुमान चालीसा का पाठ किया ।
    इस रैली में नैनीताल के के कई प्रबुद्ध संगठनों ने हिस्सा लिया मुख्य । जिनमें मुख्य रुप से श्री राम सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मुख्य थे ।इस रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व हाईकोर्ट के अधिवक्ता नितिन कार्की, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष  आशू उपाध्याय, ,विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री विवेक वर्मा, बाल्मीकि सभा के पूर्व  सरपंच मनोज पवार, रुचि तिवारी, भाजपा नेता भूपेंद्र  बिष्ट ,देवेंद्र बगड़वाल ,प्रकाश पेले , चंदन जोशी, उमेश, प्राचार्य शिशु मंदिर आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You missed

You cannot copy content of this page