खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार  न्यायाधीश आशीष नैथानी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आगामी 3 जून, 2026 (बुधवार) को एक ‘फुल कोर्ट रेफरेंस’ (विदाई समारोह) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश की अदालत में दोपहर 03:30 बजे आयोजित होगा, जहाँ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देंगे।
 इस संबंध में उच्च न्यायालय के महानिबंधक योगेश कुमार गुप्ता द्वारा 25 मई, 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जनवरी 2025 में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति से पहले, वे उत्तराखंड उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्य चुके थे ।
 उन्होंने 29 अप्रैल 1992 को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में अपना करियर शुरू किया । उत्तराखंड राज्य के गठन (2000) के बाद उन्होंने राज्य की न्यायपालिका में सेवा देने का विकल्प चुना ।
 2011 में वे जिला न्यायाधीश बने और अपनी नियुक्ति से पहले तक लगभग 13 वर्षों तक जिला न्यायपालिका में उत्कृष्ट सेवाएं दीं हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page