खबर शेयर करें 👉

देहरादून ।
​उत्तराखंड शासन के न्याय अनुभाग-1 द्वारा 25 मई 2026 को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने नैनीताल स्थित उत्तराखंड उच्च न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से पैरवी के लिए पूर्व से आबद्ध विधि अधिकारी  जगजीत सिंह विर्क (उप महाधिवक्ता) को समीक्षा समिति की संस्तुति के आधार पर तत्काल प्रभाव से अपर महाधिवक्ता के पद पर उच्चीकृत (प्रमोट) करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ALSO READ:  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, खूपी निवासी कुंदन लाल के निधन पर जताया शोक, शोक संतृप्त परिवार से मिलकर बंधाया ढाढस ।  ​

 

 

 

प्रमुख सचिव अमित कुमार सिरोही द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह एक व्यावसायिक आबंधन है न कि किसी सिविल पद पर नियुक्ति, और संबंधित अधिवक्ता राज्य सरकार के विरुद्ध किसी भी मामले में पैरवी या विधिक परामर्श नहीं करेंगे। साथ ही, उन्हें हर महीने की 7 तारीख तक अपने कार्य का विवरण निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा, जिसके आधार पर नियमानुसार फीस देय होगी।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page