खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । फ्लैट मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर मंगलवार की सुबह मैदान में खूब हंगामा हुआ । इस दौरान फ्लैट में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात था और फ्लैट के मुख्य गेटों पर पुलिस ने बेरिकेट लगा दिए थे ।

खेल विभाग द्वारा आज से शुरू किए जा रहे स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर ऐतराज जताने मैदान में जा रही पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल के वाहन को भी पुलिस ने फ्लैट में प्रवेश करने से रोक दिया गया । जिससे नाराज पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल कई अन्य सभासदों के साथ मैदान के बीच में धरने में बैठ गई । यही नहीं उनके निर्देश पर फ्लैट पार्किंग में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिये मस्जिद तिराहे पर कूड़े के वाहन खड़े कर दिए गए और लेक ब्रिज चुंगी वसूली का कार्य भी रुकवा दिया गया । जो कुछ मिनट तक चला ।
  फ्लैट में प्रवेश से रोके जाने की घटना से पालिकाध्यक्ष व सभासद बेहद रूष्ट थे । वे पुलिस अधिकारियों से इस कृत्य के लिये मांफी मांगने के लिये अड़ गए । इस दौरान एस पी सिटी डॉ. जगदीश चन्द्रा ने कहा कि जब मैदान में कोई वाहन नहीं आने दिया जा रहा था तो पुलिस कमियों ने पालिकाध्यक्ष का वाहन भी रोक दिया । इस सम्बंध में मल्लीताल के कोतवाल हेम पन्त ने पालिकाध्यक्ष से क्षमा याचना करते हुए कहा कि उनकी मंशा पालिकाध्यक्ष की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था । जिसके बाद पालिकाध्यक्ष व सभासद मान गए ।
  दूसरी ओर प्रशासन व खेल विभाग अपने पूर्व की शर्तों के अनुसार स्व.पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता कराने को लेकर अडिग थे । जिसके तहत नगर पालिका व डी एस ए, की इस प्रतियोगिता में खेल विभाग को भी शामिल करना था । पूर्व में नगर पालिका व डी एस ए, इसके लिये राजी नहीं थे । लेकिन आज नगर पालिका इसके लिये राजी कर लिया गया और इस सम्बंध एक सहमति पत्र तैयार कर उसमें जिला क्रीड़ाधिकारी व पालिकाध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए ।
 जिसके बाद पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने स्व.पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया और आज दो टीमों के बीच दो-दो ओवर का मैच कराया गया ।
  मंगलवार को हुए इस घटनाक्रम के दौरान एस पी सिटी डॉ. जगदीश चन्द्र, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक,जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पन्त, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, मुकेश जोशी मंटू, अधिकांश सभासद, डी एस ए, से जुड़े विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी,खेल प्रेमी जन मौजूद रहे ।
ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

You missed

You cannot copy content of this page